गाजियाबाद पुलिस ने 8 अप्रैल की शाम पत्रकार अनुज चौधरी पर हुए कातिलाना हमले का खुलासा करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गौरतलब हो कि 8 अप्रैल की शाम बदमाशो ने अनुज चौधरी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम दिया था। तभी से हमलावरों की टोह में लगी पुलिस की कई टीमो ने मिलकर 5 बदमाशो को मय हथियार व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की रात बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ हुई मुड़भेड़ में एक बदमाश और इंस्पेक्टर सिहानीगेट को भी गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों के अन्य फरार साथियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…