गाजियाबाद / लोनी मंगलवार के दिन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष नागरिकों की कुल 36 समस्याएं आई जिनमें उन्होंने तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि शेष शिकायती पत्रों को उन्होंने संबंधित विभाग को सौंपते हुए उनकी जांच-पड़ताल कर अगले समाधान दिवस के दौरान रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान डीएम के समक्ष आई कुल 36 शिकायतों में 8 राजस्व, 5 नगर पालिका, 5 विद्युत, 12 पुलिस, एक प्रदूषण, एक आपूर्ति, एक शिक्षा व एक चिकित्सा विभाग संबंधी समस्याएं शामिल थी। जिनमें एक शिकायत हिंदू युवा वाहिनी के भूपेंद्र जोशी द्वारा लाल बाग में अवैध रूप से संचालित पार्किंग के संदर्भ में थी। उनका आरोप है कि पार्किंग व वहां सन 2002 से अवैध रूप से जारी सब्जी मंडी हटवाए जाने के लिए उनके द्वारा पहले भी कई बार शिकायती पत्र दिए जा चुके मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही वहां समाज एकता वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कठुआ, उन्नाव, रोहतक, सूरत व इटावा में बच्चों के साथ हुई रेप की घटनाओं के अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने, उक्त घटनाओं को रोकने हेतु कठोर कानून बनाए जाने, व नाबालिक बच्चियों के साथ ऐसी हैवानियत भरी घटनाओं पर फांसी दिए जाने का प्रावधान बनाए जाने के अलावा महिलाओं को सुरक्षा हेतु महिला सुरक्षा फोर्स का गठन करने आदि की मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
डीएम से विकास कार्यों पर की चर्चा
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर ने वहां उपस्थित अधिकारियों के साथ लोनी के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए लोनी तिराहे को जाम मुक्त करने, लोनी से बॉर्डर तक डिवाइडरों में लाईट लगवाने व सर्विस रोड बनवाकर सौंदर्यकरण करवाने के अलावा क्षेत्र में स्थित समस्त अवैध मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए कहा। जिनके प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने उनपर जल्द काम कराने के लिए कहां है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…