गाजियाबाद / लोनी शुक्रवार देर रात बंथला चौकी क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक का अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार समेत उसका अपहरण कर लिया और कुछ दूरी पर जाकर उसकी नगदी, सोने की चेन, अंगूठी व मोबाइल लूटने के बाद उसे घायल कर गाड़ी से नीचे फेंककर कार समेत फरार हो गए। घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की टोह में लगी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोनी के ग्राम जिला सभापुर निवासी विजय पुत्र ठुकरी ने बंसल चौकी क्षेत्र में स्थित किरण फार्म हाउस में एक शादी समारोह का आयोजन किया था इसी दौरान परिवार के ही आशीष पुत्र हरबीर समारोह में अपने परिवार की महिलाओं को घर से लाने के लिए जैसे ही अपनी कार को लेकर बाहर निकला, इसी दौरान अचानक वहां आए तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियारो के बल पर उसका अपहरण कर लिया और उसकी नगदी व अन्य सामान लूटकर उसके सिर में पिस्टल से वार कर उसे बेहोश कर दिया। तथा तुलसी निकेतन क्षेत्र में स्थित कोयला एंक्लेव कॉलोनी में फेंककर उसकी गाड़ी समेत फरार हो गए। घटना के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली लोनी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…