सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पुनीत एंक्लेव, पूजा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बिजली का करंट लग जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना शुक्रवार रात उस समय की है जब उक्त कॉलोनी में रहने वाला आशिक (19) पुत्र आस मोहम्मद घर पर अकेला था और उसका परिवार रिश्तेदारी में किसी की मौत हो जाने पर वहां गया हुआ था। रात के समय आसिफ जैसे ही पंखा चलाने के लिए विद्युत बोर्ड में उसके तार लगाने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान करंट लग जाने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा।
सुबह के समय पास ही दूसरे मकान में रहने वाली उसकी दादी जब घर पर आई, आसिफ को अचेत पड़ा देख वह आनन-फानन में उसे तुरंत एक नजदीकी अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से जहां मृतक के परिवार के बीच कोहराम मचा है वही कॉलोनी में भी शोक की लहर दौड़ गई है जो गम कि इस घड़ी में उसके परिवार को किसी तरह ठंडास बंधाने का प्रयास करने में लगे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…