गाजियाबाद / लोनी के मैंन बाजार में रविवार देर रात बिजली का तार टुट्ने से एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और दूकान की दूसरी मंजिल भी आग की चपेट मे आ गई। आग लगने पर दुकान की दोनों मंजिलों पर रखें हजारों रूपये का समान जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रगेड़ को सूचना दी। मौके पर पहुंच दमकल की गाडी ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
ऊपर कोट निवासी जावेद लोनी मैन बाजार में जूते चपल की दूकान चलाते है। रविवार देर शाम वह दूकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 1 बजे दूकान के उपर से जा रहे बिजली के तार टूट गए। तार टूटने से दूकान की उपरी मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया। और दूकान की निचली मंजिल भी आग कि चपेट में आ गई। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने संचालक व फायर ब्रगेड़ को दी। करीब एक घंटे बाद आई दमकल की गाड़ी ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दूकान में रखा करीब 70 हजार रूपये का समान जलकर खाक हो गया। संचालक जावेद ने बताया कि दूकान के उपर जा रहे तारों को ठीक कराने को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। लेकिन बिजली विभाग अनदेखा करती चली आ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…