गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात चेकिंग के दौरान अंतर्राज्य वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद करने का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडे के निर्देशानुसार एस आई सुरेश पाल व आशुतोष मय पुलिस बल रविवार की रात लगभग 8 बजे बंथला फाठक के निकट संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान में लगे थे।
इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में उस ओर आ रहे एक बाइक सवार दो युवको को रोककर उनसे पूछताछ की गई तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त युवक की निशानदेही पर पुलिस को 6 और मोटरसाइकिल बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई जो उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी करना कबूल किया है। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अमित उर्फ अंकित पुत्र आनंद प्रकाश व रवि पुत्र मुन्नी निवासी बृज बिहार, बंथला बताया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…