प्रदीप कुमार दुबे “विक्की”
चौरी (भदोही) : पिछड़ी तथा अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने के कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सपाइयों ने हरिचन्दनपुर गांव में चौपाल लगाकर समाज के पिछड़े तथा अति पिछड़े व दलितों, गरीबों वर्ग के लोगों से बातचीत की। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे सर्व समाज का भला निहित है। सपा ने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगो के उत्थान के लिए संघर्ष कर उनका हक दिलाने का काम किया। पूर्व की सपा सरकार में समाज के निचले लोगो के भलाई के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी जो हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे थे लेकिन वहीं सत्ता परिवर्तन के बाद आई बीजेपी की सरकार ने सपा द्वारा चलाये जा रहे सभी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संस्कृत एकाडमिन के पूर्व सदस्य कमलाकांत प्रजापति, पूर्व विधायक जाहिद बेग, गोरख पासी, घनश्याम पासी,धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…