Categories: Crime

पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर लुटेरो के गिरोह का सरगना

प्रदीप कुमार दुबे “विक्की”

ज्ञानपुर (भदोही)। सुरियावां थाना क्षेत्र के कौड़र गांव के मुख्य गेट के पास रविवार को पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के सरगना रामचंद्र मौर्या उर्फ नेता को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका सहयोगी सत्यभान उर्फ दग्धा फरार होने में सफल रहा। उसके पास से चोरी की दो बाइक और दो तमंचा सहित चार देशी बम बरामद किया। इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक सचद्र पटेल ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए क्राइम ब्रांच की टीम निर्देशित किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह का सरगना कोल्हुआ पांडेयपुर निवासी रामचंद्र मौर्य अपने साथ के साथ हत्या और लूट की योजना बना रहा है। इसी बीच सुरियावां और क्राइम ब्रांच की टीम ने हल्की मुठभेड़ में सरगना रामचंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी सुरियावां के ¨सहपुर गांव निवासी सत्यभान उर्फ दग्धा फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके खिलाफ इलाहाबाद, वाराणसी सहित अन्य जनपदों में चालीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts