मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरामार गांव में रविवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग चुपचाप मामले को रफा दफा करने के लिए शव अन्तिम संस्कार करने जा रहे थे कि मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के चकदाउद नगर निवासी ब्रिज मोहन अपनी 30वर्षीय बेटी बीनू की शादी आठ वर्ष पूर्व औद्योगिक के बरामार गांव निवासी हीरालाल के साथ की थी। हीरालाल किसी तरह मजदूरी करके पत्नी एवं दो बेटे और एक पुत्री का किसी तरह भरण-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बीनू की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे। ससुराल के लोग चुपचाप शव का अन्तिम संस्कार करने के लिए अरैल घाट ले जा रहे थे।
इस बीच मृतका की बुआ को कोई सुराग मिला की उसकी हत्या हत्या की गई। यह जानकारी होते ही मृतका की बुआ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस अरैल घाट पहुंची और अर्थी सहित शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की पूंछताछ शुरू किया तो मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…