मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। घूरपुर थाना क्षेत्र में इरादतगंज रेलवे ओवर ब्रिज के समीप रविवार दोपहर एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसके पति समेत तीन घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
घूरपुर के पवरी गांव निवासी रेखा देवी विश्वकर्मा 32वर्ष पत्नी सोनकरन विश्वकर्मा प्रत्येक रविवार को श्यामलाल का पूरा गांव में संगत में शामिल होने के लिए जाती थी। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अपने पति के साथ बाइक से चचिया सास पूजा देवी 45वर्ष पत्नी बरमदीन एवं पांच वर्षीय भांजी मानसी देवी को लेकर संगम में गई। जहां रविवार दोपहर बाइक से चारो एक साथ घर के लिए वापस लौटे थे। घूरपुर इरादतगंज रेलवे ओवरब्रिज पर उसकी बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार रेखा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका पति सोनकरन एवं मानसी देवी और पूजा घायल हो गये। घटना के समय मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने मानसी देवी व उसके पति को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने गई। पुलिस ने मृतिका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…