मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। बारा थाना क्षेत्र के गीज गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने से एक विवाहिता गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया।
बारा थाना क्षेत्र के बेजला गांव निवासी भोला नाथ ने अपनी 26 वर्षीय बेटी मंजू उर्फ मीरा यादव का हिन्दू रीति रिवाज के साथ पांच वर्ष पूर्व उक्त थाना क्षेत्र के गीज गांव निवासी विनय कुमार के साथ किया था। मृतका के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। बताया जाता है कि बुधवार की रात पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे क्षुब्ध होकर मंजू ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…