मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नगर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में यमुना के बारादरी घाट पर गंगा स्नान करते समय गुरूवार दोपहर ईरिक्शा चालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से खोज लिया है।
धूमनगंज के राजरूपपुर मोहल्ला निवासी बन्टी 21वर्ष पुत्र स्वर्गीय रोशल लाल हेला दो भाइयों में छोटा था। वह अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ वर्तमान में चैफटका के समीप रहता था। बताया जा रहा है कि मूलरूप से कटघर मुट्ठीगंज का निवासी था। वह ईरिक्शा चलाकर किसी तरह अपना खर्च चलाता था। गुरूवार की सुबह कोई सवारी लेकर कटघर गया जहां सवारी उतारने के बाद अपने दोस्त कल्लू निवासी कटघर के साथ यमुना में बारादरी घाट पर स्नान करने चले गया। जहां स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जबतक आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, इस बीच वह गहरे पानी में समा गया। लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई जल पुलिस एवं गोताखोरों ने उसके शव को खोज निकाला एवं उसके परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…