मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद ! नवाबगंज के श्रृंग्वेरपुर घाट पर गुरूवार की दोपहर अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया युवक अचानक गहरे पानी के भंवर में फंस गया, और मौत हो गई। कई घण्टे तक लाश न मिलने पर गोताखोर टीम मौके पर पहुंची, और नदी में लाश ढूंढने का सतत प्रयास किया, लेकिन देरशाम तक सफलता नहीं मिली।
नवाबगंज थाना के खरगापुर गांव निवासी एडोकेट दिलीप ओझा का पुत्र अजीत ओझा 17 जो इंटर का छात्र था। अपनीे अन्य तीन दोस्त के साथ गुरूवार की दोपहर श्रृंग्वेरपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने अपने साथी अजीत को नदी में डूबते हुए देखा, तो कूद कर जान बचाने की कोशिश की, वह भी पानी के प्रवाह में बहने लगे, तो नाविको ने उन्हें बचा लिया, लेकिन अजीत गहरे पानी के भंवर में फस गया, और काल के गाल में समा गया। अजीत तीन भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अमित, प्रवीण समेत परिजनों को जब हादसे की खबर मिली, तो पैर के नीचे जमीन खिसक गई। गांव के लोग गंगा घाट पर पहुंचे, उसके पहले थाना प्रभारी शिशु पाल शर्मा चैकी इंचार्ज श्रृंग्वेरपुर सुरेंद्र कुमार शुक्ला मय गोताखोर टीम के साथ शव की तलाश में जुटे रहे। घटना की खबर गांव पहुंची, तो कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…