Categories: UP

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के प्रयाग स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक वृद्ध गम्भीर रूपसे घायल हो गया। जिसे साथी मजदूर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव निवासी मोहम्मद नईम 55 पुत्र स्वर्गीय नजीर अहमद कर्नलगंज थाना क्षेत्र के प्रयाग स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर एक अधिक्ता के निर्माणाधीन मकान से गिरकर उक्त मजदूर गम्भीर रूपसे घायल हो गया। अधिवक्ता ने साथी मजदूरों की मदद से उक्त मजदूर को घायलावस्था में लेकर स्वरूपानी नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के दामाद ताज मोहम्मद ने बताया कि उसके परिवार में तीन पुत्र छः पुत्री और पत्नी बिट्टन हैं।

aftab farooqui

Recent Posts