मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। लालगोपालगंज स्टेशन के पास किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर उसके परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद प्रतापगढ़ के थाना महेशगंज के मालाधर छत्ता गांव निवासी स्वर्गीय रामलौटन का 19 वर्षीय पुत्र सज्जन जो कि दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर आया था जहां से शुक्रवार को वह दिल्ली के लिए कोई ट्रेन पकड़ी थी। जैसे ही ट्रेन लालगोपालगंज स्टेशन के करीब पहुंची तभी वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची प्रयाग जीआरपी ने जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर उसके परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई में छोटा, मां जानकारी देवी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…