मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। जंक्शन के अलग अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झारखण्ड के थाना बलामू क्षेत्र के जघासी पाटन गांव निवासी अमर प्रजापति 18 पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रजापति तीन भाई में बड़ा था। माता पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी सम्भालने के लिए वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। रविवार को दिल्ली से किसी ट्रेन से घर आ रहा था। जैसे ही ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पहुंची तभी तबियत बिगड़ने से अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी उसे लेकर रेलवे अस्पताल जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
वहीं दूसरी घटना जनपद बलिया के थाना बांसबी के टकरसान गांव निवासी राकेश प्रताप सिंह 39 पुत्र स्वर्गीय बीरेन्द्र प्रताप सिंह इटारसी से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ी,ट्रेन जैसे ही इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची तभी उसकी मौत हो गयी। जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर जीआरपी ने दोनों के परिजनों को सूचित किया। मृतक राकेश के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके परिवार में एक पुत्र, एक पुत्री और पत्नी बबिता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…