Categories: UP

अनियंत्रित अप्पे पलटने से एक की मौत, दो घायल

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के बगईखुर्द गांव में रविवार की रात अप्पे पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूपसे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद भदोही के थाना औराई के महादेवा गांव निवासी रामशिरोमणी विश्वकर्मा 40 पुत्र प्रभू नाथ विश्वकर्मा फर्नीचर बनाकर एक पुत्र, एक पुत्री और पत्नी सुनीता देवी का पालन पोषण करता था। रविवार को अप्पे से फर्नीचर लादकर प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही सरायइनायत थाना क्षेत्र के बगईखुर्द गांव के पास पहुंचा तभी अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे अप्पे चालक, खलासी और रामशिरोमणी गम्भीर रूपसे घायल हो गये। जबतक तीनों को ग्रामीणों ने अप्पे से बाहर निकाला तब तक रामशिरोमणी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

aftab farooqui

Recent Posts