मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप सोमवार दोपहर बाद बस की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
बहरिया थाना क्षेत्र के रेवारी गांव निवासी शान्दी देवी 30वर्ष पत्नी राम चन्द्र यादव घर में खेती-बारी करके दो पुत्र और एक पुत्री का भरण-पोषण करती थी। उसका पति राम चन्द्र यादव दिल्ली शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह अपने पिता शोभनाथ यादव निवासी जमुआ थाना फूलपुर के घर जा रही थी। वह किसी वाहन में सवार होकर मायके के समीप जमुआ गांव के पास पहुंची। वहां से वह पैदल जा रही थी कि इस बीच उसे एक बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। लेकिन उसकी अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। उधर हादसे की खबर मिलते ही उसके मायके वाले बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। उसका पति वर्तमान में दिल्ली में है। हादसे की सूचना उसके पति को मायके वालों ने दे दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…