मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज मोहल्ले में रविवार को बिजली के खम्बे में करण्ट उतरने से झुलस गया। जिसे ठेकेदार अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गयी। ठेकेदार की सूचना पर पहुंचे परिजनों पुलिस को तहरीर देते हुए उक्त ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
जनपद कौशाम्बी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हरदिहाईपुर गांव निवासी बलराम सिंह 32 पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर मजदूरी करके एक पुत्र, एक पुत्री और पत्नी नीलम का पालन पोषण करता था। रविवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र के अब्बूबकरपुर मोहल्ला निवासी ठेकेदार जमाल अफजल का बिजली के खम्भे गड़ने का ठेका सूबेदारगंज मोहल्ले मोहल्ले में चल रहा है। जहां बलराम बिजली का खम्भा गड़ते समय अचानक खम्भे में करण्ट आने से वह गम्भीर रूपसे झुलस गया। जिसे ठेकदार ने साथी मजदूरों की सहायता से एसआरएन ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उक्त ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…