तारिक खान
इलाहाबाद। शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित लल्लू जी एण्ड सन्स की गोदाम में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर अग्नि शमन दल के जिम्मेदार अधिकारी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आग कैसे लगी इसका अबतक कोई जानकारी नहीं हो पायी है।
कीडगंज के रामबाग में स्थित लल्लू जी एण्ड सन्स टेण्ड व्यवसाई के गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आग पर काबू पाने के लिए उक्त टेण्ड व्यवसाई के कर्मचारी प्रयास करने लगे, लेकिन आग काफी विकराल हो गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शमन दल को सूचना दी गई। विकराल आग की सूचना पर कई दमकल गाड़ियों के साथ जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
गोदाम में आग कैसे लगी, इस सवाल का जबाब जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे है। उनका कहना है कि सम्भवना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। लेकिन जबतक आग पर काबू पा न लिया जाय। कुछ कहना असम्भव है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…