तारिक खान
इलाहाबाद। जिल में विगत कुछ दिनों से ट्रको में ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों पार काबू पाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम करछना एवं एआरटीओं ने अभियान चलाया। अभियान के तहत संयुक्त टीम ने 23 ओवरलोड ट्रको को पकड़ा और उनसे दस लाख का जुर्माना वसूला।
ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर मंगलवार की सुबह एसडीएम करछना कुलेदव सिंह, सीओ करछना रतनेश सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन रविकान्त शुक्ला के संयुक्त टीम ने बालू व गिट्टी से लोड 2 ट्रको के खिलाफ कार्यवाही करते हुए करछना थाने में मुकदमा दर्ज कराया और चार ओवरलोड़ ट्रकों पकड़ा औ औद्योगिक क्षेत्र नैनी में बंद किया गया। 23 ओवरलोड़ ट्रकों को भीरपुर पुलिस चैकी में चालान किया गया। ओवरलोडिंग के खिलाफ यह कार्यवाही सुबह तक चलती रही। ओवरलोड़ ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लाख का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन रविकान्त शुक्ला ने बताया कि ओवरलोडिंग बंद नही की गयी तो टोल प्लाजा नैनी पर पहले की तरह संयुक्त निरीक्षण किया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…