Categories: UP

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

तारिक खान

इलाहाबाद। करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर में बालू लादते समय हाईटेशंन तार की चपेट में आने से गम्भीर रूपसे झुलस गया। जिसे साथी मजदूरों ने मोती लाल नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के नुमाया डाही गांव निवासी सुरेश पटेल का 22 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ रविशंकर पटेल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जात है कि मृतक आपने मांबाप की एकलौती संतान थी। एक वर्ष पूर्व सवित्री देवी से विवाह हुआ था। जो इस समय गर्भवती है।

aftab farooqui

Recent Posts