Categories: UP

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

तारिक खान

इलाहाबाद। हंडिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पति से विवाद होने पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने नगर के कीडगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।
हंडिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामराज यादव कई वर्षों से मुम्बई में प्राइवेट काम करता है। उसी बीच देवरिया जिले के रहने वाले एक परिवार की बेटी सवित्री देवी 38 वर्ष से प्रेम विवाह कर लिया था। 18 मई की शाम पति से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर सावित्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नगर के कीडगंज थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए पति ने बताया कि मृतका के तीन पुत्र हैं।

aftab farooqui

Recent Posts