Categories: Crime

महिला को घायलकर भागा प्रेमी, दुष्कर्म की आशंका

आफताब फारुकी.

इलाहाबाद। शहर के कैन्ट थाना क्षेत्र में बेली के कछार में मंगलवार दोपहर एक महिला को उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से घायलकर फरार हो गया। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। महिला को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश की रहने वाले एक 45 वर्षीय महिला अपने एक बेटी और दो बेटो के साथ कैन्ट के बेली गांव में कमरा लेकर रह रही थी। वह बच्चों के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करती है। बताया जा रहा है कि इस बीच उसका विनोद नामक युवक से अवैध सम्बन्ध हो गया, जिससे वह पहले पति को छोड़कर विनोद के साथ रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों बाद विनोद की आदतों से आजिज आकर, वह विनोद को छोड़कर वह अपने पहले पति के पास मध्य प्रदेश चली गई। वहां से वह कुछ दिन बाद अपने बच्चों को लेकर पुनः बेली गांव में आकर कमरा लेकर रहने लगी। उसी मकान में विनोद भी रहे रहा था। विनोद का पुनः उसके घर आना जाना हो गया। लेकिन महिला का जब बड़ा बेटा मध्य प्रदेश से आया तो विनोद का विरोध करने लगा। जिससे विनोद एक सप्ताह पूर्व दूसरे स्थान पर कमरा लेकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ मंगलवार की सुबह चुपके से विनोद से मिलने गई। जहां से सामान लेने के बहाने महिला ने बेटे को कमरे पर भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच विनोद से महिला का विवाद हो गया और उसने महिला को बुरी तरह मारपीट करके धारदार हथियार से घायल कर दिया और भाग निकला। महिला किसी तरह विनोद के कमरे से बाहर निकली और सड़क पर अचेत होकर गिर गई। महिला की हालत देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए पहले तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन महिला की हालत नाजुक होने की वजह से से चिकित्सकों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस, कैन्ट थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दिया। इस बीच उसका छोटा बेटा मां को खोजता हुआ वहां पहुंचा। उसने बताया कि मेरी मां विनोद से मिलने के लिए कमरे से आयी थी। उसी ने मेरी मां को मारपीट करके घायल किया होगा। पुलिस वारदात को अंजाम देकर फरार हुए विनोद की तलाश में जुट गई है।

क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र ने बताया कि एक महिला अचेतावस्था में मिली है। उसके गले सहित शरीर में कई स्थानों पर चोंटे है। उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है। परिवार के लोगों ने अबतक कोई तहरीर नहीं दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts