Categories: BiharCrime

सुशासन बाबु के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेराह पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, हालत गंभीर

साकिब अहमद

सिवान: अपराधियों के बढ़ते हौसले कम होने का नाम नही ले रहे जहां एक ओर सिवान एसपी नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में प्रत्येक अपराधों का उद्भेदन हो रहा है वही अपराध भी थमने का नाम नही ले रहा। आज सिवान मुख्यालय के नौतन थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता मंगलवार की देर शाम बंका मोड़ स्थित अपनी दवा की दुकान पर बैठे थे।तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।

करीब 3 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अपराधियों को देख सुनील कुमार काउंटर के पीछे छुप गए। जिससे गोली उनके पैर में जा लगी। वहीं गोलियां बरसाने के बाद अपराधी मौके से आराम से फरार हो गए. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोके पर एएसपी भी पहुचे चुके है। वही सुनील कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस टीम जाँच में जुटी गई है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts