यशपाल सिंह
आजमगढ़ : मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर वाम दलों व जनसंगठनों ने पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत कोईनहा बाजार में रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआइ (माले) के जयप्रकाश नारायण ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार गरीबों, किसानों व मजदूरों की ¨जदगी बद से भी बदहाल बना दी है। भाजपा सरकार भारतीय लोकतंत्र व सामाजिक संगठनों के लिए एक चुनौती है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व संस्थानों को लगातार कमजोर करने का षड़यंत्र रच रही है। सरकार जनता की समस्याओं को न्यायसंगत तरीके से सुलझाने की बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। राजेंद्र यादव ने भी देश व समाज की बदहाली के लिए सरकार को दोषी ठहराया और जनता का आह्वान किया कि संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस मौके पर वेदप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र हरि पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, हरिचरन राम, रामजीत प्रजापति, मंगल यादव, मुंशी प्रजापति, बुधिराम, लखराज, अमरनाथ, कोमल, रामसुमेर आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…