यशपाल सिंह
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने घर से दो साल पूर्व भागे प्रेमी युगल को रविवार की सुबह पकड़ लिया। युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति की पुत्री 18 दिसंबर 2016 को घर से लापता हो गई थी। युवती के पिता ने इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली में अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस युवती के तलाश में जुटी हुई थी। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने नरहन गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप से घर से भागे प्रेमी युगल को पकड़ लिया। युवती के बरामद होने की खबर पाकर उसके परिवार के लोग भी आ गए थे। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक ओमपाल पुत्र फकीरा ग्राम अल्लापुर धोनी थाना उझानी जिला बदायूं का निवासी बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…