आजमगढ़. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। तिथि का निर्धारण न होने से काम में कुछ शिथिलता आ गयी है। मंदुरी हवाई पट्टी का रंगरोगन किया जा रहा है। रनवे के जेब्रा लाईन व भवन को चमकाने के लिए जमदूर काम कर रहे। रनवे व एप्रोच र्माग पर सड़क की क्षतिग्रस्त पटरियों को भी ठीक किया जा रहा है।
पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के लिए जनपद में प्रधनमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूर्व में तिथि 26 मई प्रस्तावित थी। समय कम होने के कारण काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ था। तिथि में बदलाव होने से काम गति कुछ धीमी हो गयी है। हवाई पट्टी पर बनी जेब्रा लाइनों का रंगरोगन किया जा रहा है। इसके लिए आधा दर्जन से अधिक मजदूर लगाये गयें है। यहां से घास-फूस को साफ करने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी गयी है। यहां पर सफाई का भी काम तेजी से हो रहा है। हवाई पट्टी के पास बने गेस्ट हाउस को भी चमकाने में मजदूर लगे हुए हैं। दो किलो मीटर लम्बे रनवे व पांच सौ मीटर एर्पोच सड़क की पटरियां क्षतिग्रस्त थी। कुछ स्थानों से मिट्टी बह गयी थी। इस पर मिट्टी गिरा कर ठीक करने का काम चल रहा है। प्रस्तावित सभा स्थल के पास की सड़क व पटरियों को सहित मैदान को ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…