यशपाल सिंह
आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को टैंकर के चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र में भी रविवार की शाम को बाइक के चपेट में आने से 80 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई।
जहनागंज थाने के महबल्लीपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र सदकू राम और 27 वर्षीय पिंटू पुत्र लक्ष्मण रविवार की शाम को शादी का कार्ड बांट कर बाइक वापस घर आ रहे थे। इस बीच जहानागंज थाने के किशुनपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक मुंबई में टैंकर चलाता था। उसके साथी पिंटू के घर शादी होने पर 20 दिन पूर्व वह मुंबई से घर आया था।
कप्तानगंज थाने के मोलनापुर गांव निवासिनी 80 वर्षीया मंूगा देवी पत्नी स्व.रामबहाल यादव का घर मुख्य रोड पर है। रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मूंगा देवी घर से निकल कर रोड पार कर रही थी। इस बीच बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…