Categories: CrimeUP

चकरोड के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल.

यशपाल सिंह.

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र जाफरपुर गांव में रविवार की रात चकरोड विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जाफरपुर ग्राम निवासी श्रीराम कुमार व मनोज कुमार सैनी के बीच कई साल से चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। 27 मार्च को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमे दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए थे। रविवार की रात साढ़े आठ बजे विपक्षियों ने मनोज कुमार के परिवार के 37 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सैनी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायल मुन्ना का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं श्रीराम कुमार के परिवार वालों मड़ई में आग लगाने का दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया। सिधारी थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय का कहना है दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts