सुल्तानपुर. जिले के लंभुआ तहसील में स्थित शाहगढ़ के आर एस एकेडमी स्कूल का 8 वां स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय के स्थापना दिवस पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिरकत करने आई प्रसिद्ध गायिका निष्ठा शर्मा ने अपने मधुर संगीत के माध्यम से बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ समस्त लोगों का मन मोह लिया
सुल्तानपुर जिले के होनहार बेटी निष्ठां शर्मा ने संगीत की दुनिया में परचम लहराकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है विद्यालय के स्थापना दिवस की इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक जगदंबा प्रसाद गोस्वामी कई दिनों से काफी प्रयासरत रहे जगदंबा प्रसाद गोस्वामी शिक्षा क्षेत्र में जुड़कर समाज सेवा करने के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं विद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ साथ विद्यालय परिवार द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था। जिसमें जिले से आये तमाम वरिष्ठ पत्रकारों को प्रबंधक जगदंबा प्रसाद गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ विजय शंकर तिवारी ,डॉ रवि शंकर ,जय शंकर तिवारी ,राजेंद्र प्रसाद शिव कांत मिश्रा, श्री रामजी मिश्रा, सुधीर सिंह, पंकज पांडे, प्रेम शंकर पांडे, डॉ विनीता सिंह, डॉक्टर शालू सिंह, मनोज पांडे, संतोष सिंह, विनोद उपाध्याय, हरिशंकर सोनी सहित तमाम वरिष्ठ लोग मौजूद रहे कार्यक्रम मे बच्चो के पैरेन्टस समेत हजारो लोगो ने लिया भाग लिया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…