बहराइच। जिले के हुजूरपुर थाने के अंदर बने कमरे में आज तड़के सुबह तेज धमाके की आवाज सुन पुलिसकर्मी सकते में आ गए। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार और छत गिर गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कमरे में सीजकर रखे हुए पटाखों में विस्फोट के कारण कमरे की दीवार गिरने की बात कही है। सीओ को मामले की जांच के आदेश दिया गया है।
जिले में स्थित हुजूरपुर थाने के अंदर बने एक कमरे में आज सुबह में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके से कमरे की छत व दीवार टूट कर गिर गई। धमाके की आवाज से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई, तो हड़कंप मच गया सीओ रिसिया ने हुजूरपुर थाने पहुंचकर कमरे की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह का कहना है कि थाना परिसर में पीछे की ओर बने कमरे में दिवाली के दौरान जब्त किए गए अवैध पटाखों को रखा गया था। किसी कारण उसमें विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…