बलिया : जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने बुधवार को चांदपुर से तिलापुर डेंजर जोन तक टीएस बंधे के संवेदनशील जगहों को देखा और बाढ़ विभाग के अभियंताओं को कड़े दिशा निर्देश दिए। बार-बार निर्देश के बावजूद बंधे में जानवरों द्वारा किए बिल पर विभाग का ध्यान नहीं जाने पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन डीके चतुर्वेदी को भी खरी-खोटी सुनाई। कहा कि गश्त लगातार हो, ताकि खतरनाक स्थिति की जानकारी पहले ही मिलती रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम बंधे किनारे के लोगों से बातचीत कर फ़ीडबैक लेते रहे। उन्होंने बाढ़ विभाग को निर्देश दिया बरसात से पहले यानी अधिकतम 20 जून तक सारे संवेदनशील स्थलों पर कतानरोधी काम पूरे हो जाएं। दो-चार दिन के अंदर ही काम शुरू करा देने की हिदायत दी। कहा बजट का सदुपयोग हो। फ्लड फाइटिंग की तैयारी पहले से ही रहे। नरकट व मूँज की छंटाई कर लेने का भी निर्देश दिया। बंधे के गहन निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई जगह बिल देखा। इस पर सवाल किया कि विभाग की नजर इस क्यों नहीं गई। इसको गम्भीरता से लेते हुए जल्द ही सभी जर्जर जगहों को ठीक कर लिया जाए। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता ने डेंजर पॉइंट पर होने वाले कार्य की जानकारी दी। डीएम ने साफ कहा कि बाढ़ कटान को लेकर बंधे किनारे लोगों के हर सुझाव को सुनें। ग्रामीणों से भी कटानरोधी कार्य सम्बन्धी फीडबैक देते रहने को कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…