अंजनी राय
बलिया (ब्यूरो)- अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह पर राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मारपीट व सरकारी काम मे बाधा पहुचाने का एफआईआर कराने को बैरिया तहसील बार एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है और कहा है कि अगर तीन दिनों के भीतर अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह के तहरीर पर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर नही की जाती तो बैरिया तहसील के अधिवक्ता पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा और उससे उत्तपन्न स्थिति के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
यह निर्णय बृहस्पतिवार को बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के आपात बैठक में लिया गया।अधिकांश अधिवक्ताओं ने बैरिया तहसील में तैनात अधिकांश लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके रवैये से किसान अजीज आ चुके है। चंद्रभूषण सिंह अधिवक्ता होने के साथ साथ बैरिया भाजपा विधायक के भतीजा है। उनके द्वारा पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने का प्रतिकार करने पर उनपर एफआईआर दर्ज करा देना गलत है। उ
क्त बैठक में अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, ददन यादव, विनय कुमार पांडेय, चंद्रशेखर यादव, अशोक तिवारी, राजेन्द्र यादव, विनोद यादव, राजकुमार तिवारी, राजनारायण राम, विनय कुमार सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र कन्नौजिया, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्रदेव कुँवर व संचालन महामंत्री बसंत कुमार पांडेय ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…