अजनी राय
बलिया : ऐसे उर्वरक विक्रेता जिन्होंने अब तक पीओएस मशीन प्राप्त नहीं किया है, उन पर इस बार जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत में कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही 4 जून को कृषि भवन सभागार में आकर मशीन प्राप्त करने का अंतिम मौका दिया है। साफ किया है कि उक्त तिथि को मशीन प्राप्त नहीं करने की दशा में सम्बन्धित उर्बरक विक्रेता का फ़र्टिलाइज़र निबंध प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 15 मई तक जनपद में शत-प्रतिशत पीओएस मशीन का वितरण हो जाना चाहिए था। इसके लिए कई बार उर्वरक विक्रेताओं को मौका भी दिया गया। लेकिन अभी भी कुछ विक्रेताओं ने मशीन प्राप्त नहीं किया है, जो की अत्यंत आपत्तिजनक है। बताया कि 4 जून को कृषि भवन सभागार में मशीन प्राप्त करने के लिए फ़र्टिलाइज़र लाइसेंस की मूल प्रति, आधार कार्ड, एक फुल साइज की 2जी सिम, जिसमें इंटरनेट डाटा पैक हो, साथ लेकर आना होगा। इस तिथि को पीओएस मशीन नहीं लेने की दशा में संबंधित उर्वरक विक्रेता का फ़र्टिलाइज़र निबंध प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…