अंजनी राय
बलिया : ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत विकास खंड चिलकहर के गुरगुजपुर गांव में सामुदायिक स्थल पर सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने किया। इस दौरान कई बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी ने आधा दर्जन बच्चों को दवा पिलाया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम के संचालन में पूरी गम्भीरता बरती जाए। गांव-गांव में इसका व्यापक प्रचार प्रसार ग्राम स्तर के कर्मियों द्वारा किया जाए। उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व को बताया। इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डाॅ हरपाल सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ विजय यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ हरिनंदन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी, प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…