बलिया : बिल्थरा रोड विधायक धनंजय कनौजिया , उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक और तहसीलदार यशवंतराव के साथ कटान और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बरसात के पूर्व बाढ़ और कटान से राहत दिलाने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा ।विधायक कनौजिया ने चैनपुर, गुलौरा, मठिया तथा बिल्थरा बाज़ार ,सहियां आदि ग्रामों का दौरा किया ,जहां प्रत्येक वर्ष कटान से उपजाऊ भूमि कट-कटकर नदी में समाहित होती है।
उन्होंने कटान के संभावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा बचाव के लिए अस्थाई ठोकर निर्माण का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि बाढ़ विभाग के अधिकारियों को बरसात की पूर्व राहत के लिए एहतियाती कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश दिया जा चुका है, ताकि बाढ़ और कटान के खतरे से निपटा जा सके। विधायक ने बताया कि सरकार बाढ़ और कटान से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है ।इसलिए संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी किया जा चुका है। उन्होंने चैनपुर गुलौरा-मठिया के अतिप्राचीन शिव मंदिर के पास होने वाले कटान से रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी पाठक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…