सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला से बात करने का आरोप लगाते हुए गीतांजलि विहार में लड़कों के एक गुट ने मजदूरी करने वाले सुलेमान पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने सुलेमान का सिर लोहे के पाइप से फोड़ दिया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल के भाई ने लोनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।घायल सुलेमान ने बताया कि वह राजबीर के घर पर घिसाई का काम कर रहा था। अचानक लाइट चली गई। इस पर फोन पर बात करने लगा। इतने में ही गीतांजलि विहार के पांच लड़के वहां आए। उन्होंने सुलेमान से कहा कि फोन पर महिला से बात करता है। सुलेमान के कुछ जवाब देने से पहले ही लड़कों ने लोहे के पाइप से हमला बोल दिया। मारपीट में सुलेमान का सिर फट गया। परिजनों ने सुलेमान को गंभीर हालत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार देर शाम सुलेमान के भाई इरफान ने लोनी कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने इलाके के सचिन और चार अन्य अज्ञात लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।लोनी कोतवाल उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुलेमान के भाई इरफान की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…