Categories: Crime

कलयुग के कंस रूपी मामा ने किया मासूम भांजी से दुष्कर्म

सरताज खान

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र कि नूर नगर कॉलोनी निवासी कलयुगी मामा द्वारा उसकी ही ग्यारह वर्षीय भांजी से डरा धमका कर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त समाचार के अनुसार कलयुग का कंस रूपी मामा मनोज और उसकी बहन नूर नगर किराये के मकान में रहते है। आरोप है कि कलयुगी मामा अपनी भांजी को डरा धमकाकर उससे छह माह से दुष्कर्म कर रहा था।

हाल ही में किए गए दुष्कर्म से किशोरी के दर्द बन गया तथा जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन द्वारा किशोरी को डॉक्टर के दिखाने पर उन्हें पता पड़ा कि किशोरी का यौन शोषण हुआ है। यह सुनते ही परिजन दंग रह गए और उन्होंने किशोरी से सकती से पूछताछ किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पिछले छह माह से मनोज मामा उसे डरा धमका कर उससे दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी कि माता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कलयुगी मामा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत होते ही आरोपी मनोज को शनिवार दोपहर डीपीएसजी पब्लिक स्कूल मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कलयुगी मामा मनोज का कहना है कि शराब के नशे में दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त मनोज के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts