मृत्युंजय सिंह/सुशील राणा
उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से एक सप्ताह पहले पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों को इस बार मानसून के दौरान सामान्य से करीब 100 मिलीमीटर अधिक बारिश होने की उम्मीद है।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 जून से 17 जून के बीच मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में आमतौर पर सालभर में औसत 1230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, इसमें मानसून के दौरान ही करीब 930 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार मानसूनी बारिश के भी 1030 मिमी रहने के आसार हैं।
जून की शुरुआत से ही प्री-मानसून
डॉ. आरके सिंह ने प्री-मानसून बारिश के भी जून प्रथम सप्ताह से ही होने की संभावना जताई। प्री मानसून बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत दिलायेगी। 15 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार राज्य में 930 मिमी होती है औसत मानसूनी बारिश
पहाड़ में हल्की बारिश मैदान में गर्मी बढे़गी
उमस भरी गर्मी के साथ प्रदेश में तापमान भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को इसमें और इजाफे के आसार हैं। चारधाम समेत कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…