यशपाल सिंह.
आजमगढ़. निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी महेंद्र यादव के घर से गुरुवार की रात को चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह ग्रामीणों ने घर के पीछे स्थित खेत में तोड़कर फेंकी गई आलमारी बरामद किया। पीड़ित गृह स्वामी की सूचना पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मोलनापुर गांव निवासी महेंद्र यादव पुत्र मुन्नर यादव का दो मंजिला मकान निजामाबाद-भदुली मुख्य मार्ग पर है। गुरुवार की रात को परिवार के सभी सदस्य मकान के नीचे के कमरे में ताला बंद कर दूसरे मंजिला पर सो रहे थे। रात को चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। चोर नीचे के कमरे में रखे नकदी रुपये, जेवर समेत अन्य कीमती सामान व आलमारी उठा ले गए। घर के पीछे खेत में ले जाकर आलमारी को तोड़कर उसमें रखे सामान चुरा लिए। शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्य सो कर उठे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
परिजनों की सूचना पर यूपी 100 की पुलिसके साथ ही रशीदगंज चौकी प्रभारी भी मौके पर आ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने घर के पीछे खेत में आलमारी बरामद किया। परिवार के लोगों का कहना है कि घर से कुछ दूर पर खेत में पूरी रात जेसीबी से मिट्टी की खोदाई का कार्य हो रहा था। जेसीबी के आवाज के चलते उन्हें चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित गृह स्वामी ने चोरी हुए सामानों की कीमत सत्तर हजार से अधिक का होना बताया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…