यशपाल सिंह
आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर नहर के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा से भयभीत कर एक व्यक्ति से 19 हजार रुपये, सोने की सिकड़ी, मोबाइल आदि सामान लूट कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम को मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गौतम नगर निवासी स्वारथ मौर्य पुत्र रामाधार मौर्य गुरुवार की दोपहर को लगभग पौने बारह बजे बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से लालगंज की ओर आ रहा था। वह मुख्य मार्ग से न आकर नहर के रास्ते से होकर जा रहा था। रास्ते में वह गोपालपुर नहर के पास पहुंचा था। उसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर स्वारथ की बाइक रोक ली। तत्पश्चात असलहा से भयभीत कर बदमाशों ने उसके पास रखा 19 हजार रुपये, गले में पहना हुआ सोने की सिकड़ी, पर्स, मोबाइल, एटीएम व पेन कार्ड भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने गंभीरपुर थाने में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी का कहना है कि पीड़ित ने घटना के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद थाने पर सूचना देने के लिए आया था। तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…