सहारनपुर। एक हुए दो दिग्गज, राजनैतिक गलियारों में मची हलचल। कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले एक होकर मचाई हलचल। कई वर्षों से एक दूसरे के धुर विरोधी रहे काजी परिवार और मरहम मुनव्वर हसन के परिवार ने अपने वैचारिक मतभेद भुलाकर एक हो गए। पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर हुई बैठक में पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव के सामने इमरान मसूद और मुनव्वर हसन के पुत्र और कैराना के वर्तमान विधायक नाहिद हसन ने एक दूसरे को गले लगाकर अपने गिले शिकवे भुला दिए।
इस मिलाप के साथ ही विरोधी पार्टियों के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इमरान मसूद और नाहिद ने गठबंधन के प्रत्याशी तबस्सुम हसन को भारी मतों से जिताने की बात कही। साथ ही कहा कि ये उपचुनाव कैराना में इतिहास लिखेगा। इस मुलाकात ने कैराना लोकसभा उपचुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। देखना होगा कि क्या रंग लाएगा दो दिग्गजों का मिलन।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव, बेहट विधायक नरेश सैनी, सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक माविया अली, गंगोह नगर पालिका पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…