यशपाल सिंह
आजमगढ़ : जहानागंज कस्बा में शनिवार की रात को चोर दो घरों व एक दुकान से नकदी समेत हजारों रुपये के कीमती सामान चुरा ले गए। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से बाजार के लोगों में दहशत व्याप्त है। जहानागंज ब्लाक के सामने बृजेश शर्मा पुत्र स्व. रामरज शर्मा का मकान है। परिवार के लोग शनिवार की रात को भोजन कर घर के बरामदे में सो रहे थे। रात को चोर पीछे के दरवाजे से बृजेश के घर के अंदर घुस गए। चोरों ने दो कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा रुपये, बर्तन, अटैची, बक्सा समेत अन्य सामान समेट ले गए। चोर तीसरे कमरे का ताला तोड़ रहे थे कि तभी बृजेश की नींद खुल गई। उसने घर के अंदर मुंह बांधे एक चोर को देख शोर मचाया। शोर सुनकर जब तक लोग आते कि उक्त चोर घर से निकल कर भाग गया। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग टार्च लेकर चोर की तलाश में जब घर के पीछे गया तो कुछ दूर पर तोड़कर फेंका गया खाली बक्सा बरामद हुआ
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…