गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव में 17 मई को बहुत ही निर्मम तरीके से 16 वर्षीय युवक विकास कुमार की धारदार हथियारों से हत्या करदी गई थी। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और परिजनों ने अज्ञात के नाम से मुकदमा दर्ज करवाया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्यों को देखने के बाद रंजिश में हत्या की बात कही थी। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का वादा किया था। और आज अपने वादे पर खरे उतरते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोग विपिन और उसके चाचा हरिश्चंद्र राम को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सने हुए कपड़े भी बरामद हुए है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे जो कारण निकल कर आया है वह यह है कि विपिन की बहन का विकास के साथ अवैध संबंध था और इसकी जानकारी होने पर विपिन ने अपने चाचा के साथ मिलकर पहले विकास को रात में किसी लड़की से मिलने की बात कह कर घर से बाहर बुलाया ।उसके बाद उसे गांव के बाहर दूर विरान जगह पर ले जाकर दोनों ने चाकुओं से गोद डाला।
24 घंटे के अंदर खुलासा कर अभियुक्तों के पकड़े जाने पर आई जी वाराणसी रेंज के द्वारा पुलिस टीम को ₹10,000 नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…