संजय ठाकुर।
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि कर्नाटक में राज्यपाल ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण देकर लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाने का काम किया है। सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का लंबा समय देने से खरीद फरोख्त को बढ़ावा मिलेगा और इससे केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री की गरिमा लगातार गिरती जा रही है। अभी हाल ही में गोवा राज्य में विधानसभा में बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा को यह कह कर राज्यपाल ने सरकार बनाने का मौका दे दिया कि उसे दूसरी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। इससे केंद्र सरकार का दोहरापन देश की जनता के सामने उजागर हो गया है महामहिम राष्ट्रपति महोदय को राज्यों में अपने प्रतिनिधि राज्यपालों की भूमिका पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
श्री अंजान ने देश की धार्मिक नगरी वाराणसी पुल हादसे में मृतक को के प्रति गहरी संवेदना व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही सरकार के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। बंगाल में पुल गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना भाषण किया। उसी प्रकार का भाषण बनारस की घटना पर भी उनको देना चाहिए। कई दिन बीत जाने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में हुई इतने भयावह हादसे का जायजा लेने का समय भी प्रधानमंत्री को नहीं मिल सका। वह कर्नाटक में सरकार बनाने की जुगत में लगे हुए हैं।
बनारस के विकास के नाम पर लोकसभा चुनाव में फरवरी में काम पूरा करने की होड़ मची हुई है। 4 साल तक कोई काम हो ना सका अब अंतिम दिनों में क्या हो सकता है। 31 दिसंबर 2017 तक नमामि योजना के तहत गंगा को साफ व निर्मल करने तथा ना हो पाने पर गंगा में ही जल समाधि ले लेने की घोषणा करने वाली केंद्रीय मंत्री उमा भारती लग रहा है कि राजनीति से ही समाधि ले चुकी हैं। अब उनका कहीं अता पता ही नहीं चल रहा है। राजनेताओं से धार्मिक संवेदना से जुड़े वायदे ना करने की अपील करते हुए श्री अंजान ने सरकार से अपने वायदों को पूरा करने की मांग की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…