Categories: Crime

बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी // निघासन// जिले में जहां एक ओर अपराधियों के हौसले बुलंद भोते दिखाई देते हैं परंतु पुलिस जब अपनी कार्यवाही में फूर्ति दिखाती है तो वह बस सोच में ही पड़ जाते हैं ।आपको बता दे कि इस समय अवैध शराब पर पुलिस ने अपना जमकर शिंकजा कसा हुआ है जिसके चलते शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है और वह लगातार पुलिस की गिरफ्त आ रहे हैं जी हां आपको बता दे कि इस वक्त पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा अभियान के तहत आज फिर निघासन पुलिस को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर की सूचना देने पर टाडा त्रिकौलिया मार्ग से एक अभियुक्त कल्लूराम पुत्र प्रभू निवासी घनश्यामपुरवा मजरा ढकेरवा खालसा थाना निघासन को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

जिसे अपराध संख्या 245/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts