गाजियाबाद / लोनी रूप नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पिता के साथ मारपीट करने पर छोटे भाई ने विकलांग बड़े भाई को गोली मार घायल कर दिया। गोली लगते ही वह स्थानीय चौकी खुद ही पहुंचा, और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी भाई गोली मार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच में शुरू कर दी है।
रूप नगर निवासी सत्यवीर परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पिता पुत्र में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने विकलांग बड़े भाई पर तमंचा तांन फाईरिंग कर दी। गोली भाई की कमर के दाएं साइड में जा लगी। गोली चलने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल खुद स्थानीय चौकी में पहुंचा और पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…