Categories: Crime

बाइक सवार बदमाशों ने दूध व्यापारी से 35 हजार लूटे

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी डीएलएफ स्थित मनीष विहार कॉलोनी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार सरेशाम दूध कारोबारी से तमंचे के बल पर हजारों की नगदी लुट ली। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लूट को संदिग्ध बता रही है।

गिरी मार्केट निवासी गौरव परिवार के साथ रहते है। जोकि घर पर दूध की डेरी चलाते है। शुक्रवार दोपहर वह मनीष विहार कॉलोनी स्थित एक डेरी से कलेशन कर घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक खराब होने पर गौरव एक मिस्त्री की दुकान पर बाइक ठीक कराने लगा। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कमर पर तमंचा लगा कर उसकी जेब में रखे 35 हजार रूपये लूट लिए। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी, और मौके से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी दूर्गेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा लूट व मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है। घटना स्थल का मुआयना कर जांच की जा रही है। लेकिन लूट संधिग्ध लग रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts