सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी राज्य राजमार्ग स्थित रामपार्क गेट नम्बर 3 के पास सोमवार दिन दहाडे प्रोपर्टी डीलर द्वारा दी गई फर्जी 10 लाख रूपये की लुट की सूचना पर लोनी पुलिस दौड़ पड़ी। सूचनार्थी ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा इनसे साढे पांच लाख रूपये नगदी, एक कार व सोने की चेन लुटने की सूचना दी। पुलिस ने फर्जी लुट की सूचना पर जांच कर 30 मिनट में खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरसात में लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की रामपार्क गेट नम्बर 3 के पास दोपहर करीब 3:35 बजे शौकिन नामक प्रोपर्टी डीलर ने 100 नम्बर पर पुलिस को साढ़े पांच लाख रूपये, कार व सोने की चेन लुटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुछताछ में पुलिस को शौकीन ने बताया कि वह एक 2 बीघे प्लाट का लोनी तहसील में बेनामा कर प्लाट मालिक इसलाम के आफिस में अपनी कार से पैसे देने जा रहा था। उसने बताया कि उसके भाई आमिर की कार उनसे कुछ ही दूरी पर चल रही थी। पीछे आई फोरचुनर कार ने उनकी कार को ओवर टेक कर पता पुछाने लगे। पता बताने के दौरान कार उतरे दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उनसे कार में रखे साढे पांच लाख रूपये, कार व सोने की चेन लुट ले गए। इसके बाद पुलिस ने लुट की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने करीब 30 मिनट बाद लुट की जांच कर उसका खुलासा कर दिया। दुर्गेश कुमार ने बताया कि करीब एक साल से शौकीन नामक प्रोपर्टी डीलर का मंड़ोला निवासी शोबित त्यागी से 1 लाख 30 हजार रूपये की लेन देन का मामला चल रहा था। रूपये न देने पर शौकीन ने खुद ही कार की चाबी शोबीत को दे दी थी। शौबित को फंसाने के लिए शौकीन ने लुट षड़यंत्र रचाया था। जिसका खुलासा किया गया है। दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुछताछ की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…